Lenskart Franchise कैसे लें? | How To Apply For Lenskart Franchise 2023

लेंसकार्ट स्टोर कैसे खोलें 2023 | How To Apply For Lenskart Franchise | Lenskart Franchise Kaise Le | Lenskart Franchise Requirements | Lenskart Franchise Investment | Lenskart Franchise Profit Margin

क्या आप भारत में Lenskart Franchise Store शुरू करना चाहते हैं पर आपके पास इससे संबंधित कोई भी जानकारी नहीं है? अगर हां तो ये पोस्ट आपके लिए है। क्योंकि आज के इस पोस्ट में मैं आपको विस्तार से बताने वाला हूं कि लेंसकार्ट की फ्रेंचाइजी कैसे लें? इसके साथ ही आज आप जानेंगे लेंसकार्ट स्टोर शुरू करने के लिए कितने रुपए निवेश करने होंगे? इससे मुनाफा कितना होगा? आदि।

आज से कुछ साल पहले ज्यादातर लोग Franchise Business के बारे में नहीं जानते थे। ऐसे में उन्हें वो सभी चीजें शुरुआत से करनी पड़ती थी जो एक सफल बिजनेस को शुरू करने के लिए चाहिए होता है, पर आज ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। 

आज के समय में आप आसानी से एक भरोसेमंद कंपनी की Branch अपने शहर में शुरू कर सकते हैं। जिसे आपको सफल बनाने के लिए भी बहुत ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है क्योंकि Company का नाम पहले से हीं Market में अच्छा बना हुआ होता है।

ऐसे में Lenskart भी वर्तमान में एक बहुत ही भरोसेमंद कंपनी है जिसके कारण बहुत से लोग LensKart की फ्रेंचाइजी लेकर बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं। तो अगर आपका भी सपना है कि मेरा खुद का LensKart Store हो तो आप इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें। उम्मीद करता हूं आपको पोस्ट पसंद आएगा।

{tocify} $title={Table of Contents}

लेंसकार्ट कंपनी के बारे में :-

About Lenskart : लेंसकार्ट एक भारतीय Optical Prescription Eyewear Retail Chain है जिसे Eyewear Accessories में महारत हासिल है। इसकी स्थापना 2010 में पीयूष बंसल ने अमित चौधरी और सुमित कपाही के साथ मिलकर की थी।

कंपनी ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों जगह से अपने ग्राहकों को खरीदारी करने की आजादी देती है।

यानी की अगर आप Eyewear Accessories की खरीदारी करना चाहते हैं तो ऐसे में आप लेंसकार्ट की Official Website पर जाकर भी खरीदारी कर सकते हैं तथा इनके Offline Store पर भी। इसके साथ ही कंपनी Home Eye Checkup जैसी कई सुविधाएं भी प्रदान करता है।

वर्तमान में कंपनी के पास 5000 से ज्यादा प्रकार के Frames और अनेक प्रकार के Lens मौजूद हैं। वहीं Lenskart 700 से ज्यादा Stores में अपने Products का निर्माण, संयोजन, वितरण और आपूर्ति करता है। LensKart की Parent कंपनी Valyoo Technologies है।

वहीं आपको बता दें कि Lenskart के Founder पियूष बंसल Microsoft के पूर्व कर्मचारी हैं जिन्होने मैकगिल यूनिवर्सिटी से Electrical Engineering तथा IIM, Bengaluru से Post Graduation पूरा किया है।

Lenskart का Vision :-

• भारत देश में 15 Million से ज्यादा लोग अंधे हैं जो कि विश्व के 50% हैं। 

• देश में 150 Million लोगों को पढ़ने वाले चस्मे की जरूरत है पर उन तक पहुंच नही है।

• हमारे देश को 40,000 से ज्यादा Optometrists की आवश्यकता है पर दुर्भाग्य से हमारे पास बस 8,000 हैं।

लेंसकार्ट का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपने Services और Products कम से कम समय में पहुंचाना है जिससे कि वो इस संख्या को कम कर सके। इसके साथ हीं Lenskart भारतीय लोगों को घर पे Free Eye Checkups और High Quality Eyewears सस्ती कीमतों पर दे रहा है। वहीं उम्मीद है कि आने वाले कुछ सालों में Lenskart ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचा पाएगा।

Lenskart Franchise Business क्या है?

LensKart Franchise in Hindi : देखिए दोस्तों जब Company छोटी होती है तो उनके पास काम की भी कमी होती है जिसके कारण वो लगभग सभी काम खुद से कर लेते हैं। पर जैसे-जैसे कंपनी बड़ी होती जाती है उनके काम भी बढ़ते चले जाते हैं। अब ऐसे में Company हर जगह खुद से काम नहीं कर सकती है। 

जिसके कारण Company जगह-जगह अपने नाम से Branch खुलवाती है जिसे हम Franchise कहते हैं।

जगह-जगह अपने नाम से Branch खुलवाने का ये फायदा होता है कि कंपनी अपने ग्राहकों तक कम से कम समय में आसानी से पहुंच बना पाती है। जिसके कारण कंपनी अपने Sells, Profit Margin, Brand Awareness को भी आसानी से बढ़ा पाती है।

ऐसे में Lenskart Company भी हर शहर में लोगों को Franchise लेने का अवसर दे रही हैं और अगर आप एक Profitable Business शुरुआत करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए LensKart Franchise 2023 लेने का ये बहुत अच्छा मौका है।

उम्मीद करता हूं अब आपको पता चल गया होगा कि LensKart Optical Store Franchise क्या है? तो चलिए अब बिना देरी किए जानते हैं कि आप लेंसकार्ट की फ्रेंचाइजी कैसे लें? या इसके लिए आपको क्या-क्या चीजों की आवश्यकता है।

LensKart Franchise लेने के फायदे :-

• Zero Stock Risk

• Site Selection and Interior Furnishing

• Personnel Recruitment

• Brand Suppot Experts द्वारा

• Training

इन पोस्ट को भी पढ़ें :-

👉 रॉयल एनफील्ड की डीलरशिप कैसे लें?

👉 Medplus Store फ्रेंचाइजी कैसे लें?

लेंसकार्ट की फ्रेंचाइजी कैसे लें? 2023

Lenskart Franchise कैसे लें?
Lenskart Franchise कैसे लें?

How to Get LensKart Franchise : जैसा की आपको पता है Franchise Business एक बड़े बिजनेस के तौर पर देखा जाता है।

ऐसे में मैं आपको बता दूं कि Lenskart Store Business के लिए आपको कई चीजों की आवश्यकता पड़ने वाली है जैसे कि एक जगह जहां पर आप Lenskart Optical Store शुरू करना चाहते हैं, जरूरी कागजात, कर्मचारी और निवेश आदि। (lenskart franchise requirements)

1. Lenskart Store शुरू करने के लिए जगह

Offline किसी भी तरह का Business शुरू करने के लिए उसकी जगह का महत्व बहुत ही ज्यादा होता है। ठीक इसी तरह अगर आप लेंसकार्ट स्टोर की फ्रेंचाइजी ले रहे हैं तो ऐसे में आपको काफी जगह की आवश्यकता है।

इसके साथ ही मैं आपको बता दूं कि कंपनी आपको Dealership तभी देती है जब आप इसे किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में शुरू करते हैं।

यानी कि कंपनी आपको उस Location पर फ्रेंचाइजी स्टोर शुरू करने का अवसर देती है जहां उनके Products की बिक्री होने की ज्यादा संभावना है। लेंसकार्ट स्टोर शुरू करने के लिए आपको एक शोरूम बनवाना पड़ता है जिसके लिए आपको कम से कम 500 Square Feet जगह की आवश्यकता है।

अगर चाहते हैं कि आपको कम से कम समय में लेंसकार्ट स्टोर की डीलरशिप मिल जाए तो ऐसे में आप मेन मार्केट, चौक चौराहे, शॉपिंग मॉल आदि जैसी Location पर जगह की तलाश करें।

यहां पर आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना है कि जो जगह आप किराए पर ले रहे हैं वहां का किराया जितना हो सके उतना कम हो।

वहीं हो सकता है कि आपको तुरंत कोई अच्छी लोकेशन पर जगह ना मिले, पर अगर आप निरंतर प्रयास करते रहेंगे तो हो सकता है कि आपको कम किराए में अच्छे लोकेशन पर एक Shop मिल जाए। 

2. लेंसकार्ट फ्रेंचाइजी लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

यदि कोई व्यक्ति भारत में लेंसकार्ट स्टोर की फ्रेंचाइजी शुरू करना चाहता है तो ऐसे में उसके पास कुछ दस्तावेज होने बहुत ही ज्यादा जरूरी है। वहीं अगर इनमें से कोई भी दस्तावेज आपके पास नहीं है तो ऐसे में आपको उसे जल्द से जल्द बनवा लेना है जिससे कि आपको LensKart Franchise in India 2023 लेने में किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

• Aadhar Card, Voter ID Card, PAN Card

• Electricity Bill, Ration Card

• Photographs

• Bank Account, Passbook

• Complete Property Documents

• Lease Agreement

• All NOC (No Objection Certificate)

• Mobile Number

• Email ID

• Other Documents

लेंसकॉर्ट फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें?

How To Apply For Lenskart Franchise : यदि आप लेंसकार्ट फ्रेंचाइजी स्टोर के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके पास दो तरीके हैं। पहला कि आप नीचे दिए गए Contact Details से कंपनी को संपर्क करें और उन्हें बताएं कि आप उनके Store की Franchise लेना चाहते हैं।

वहीं दूसरा तरीका है लेंसकार्ट फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का।

अगर आप Lenskart Optical Store के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए प्रक्रिया को अच्छे समझें।

1. सबसे पहले आपको लेंसकार्ट के Official Website पर चले जाना है जहां पर सबसे नीचे आपको More About Lenskart.com के विकल्प पर क्लिक है।

2. इसके बाद आपके सामने Be a Franchise का विकल्प दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना है।

3. इसके बाद आपके सामने एक Form खुलकर आ जाएगा जिसमें आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे जैसे कि Name, Email ID, Mobile Number, City आदि। आपको सही जानकारी भर देना है।

4. अब इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि आप Lenskart Store अपनी जमीन पर शुरू करना चाहते हैं या फिर किराए के जगह पर। तो आप जिस तरीके से Store शुरू करना चाहते हैं उसके विकल्प पर क्लिक करें।

5. फिर आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप 30 से 35 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं? या नही। तो अगर आप इतने रुपए निवेश कर सकते हैं तो Yes के विकल्प पर क्लिक करें, अगर नही तो No के विकल्प पर क्लिक करें और Apply Now कर दें।

Apply For Lenskart Franchise

Lenskart Franchise Form Submit करने के कुछ दिन बाद कंपनी आपसे खुद संपर्क करेगी और आपके साथ Meeting करेगी जहां सभी चीजें सही रहने पर आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

उम्मीद करता हूं कि अब आपको पता चल गया होगा लेंसकार्ट स्टोर की फ्रेंचाइजी कैसे लें? 2023 (How to Apply for Lenskart Store Franchise)

Lenskart Franchise Investment and Profit

Lenskart Franchise Cost : इस तरह के व्यापार में होने वाला निवेश बहुत हद तक आपके चुने गए लोकेशन पर निर्भर करता है। यानी कि कंपनी आपको कुल निवेश के बारे में तभी बता पाती है जब उनके पास आपकी सभी जानकारी मौजूद होती है।

वहीं मैं आपको बता दूंगी अगर आपके पास अपनी खुद की जमीन या जगह नहीं है तो आपको ज्यादा रुपए निवेश करने पड़ सकते हैं।

किसी भी शहर में अगर आप लेंसकार्ट स्टोर भीड़भाड़ वाले इलाके में शुरू करते हैं तो आपको काफी अधिक किराया देना पड़ सकता है। ऐसे में मैं अपने अनुभव और लेंसकार्ट की Official Website के अनुसार बताऊं तो आपको लेंसकार्ट स्टोर की फ्रेंचाइजी लेने में 30 से 35 लाख रुपए तक निवेश करना पड़ सकता है।

अगर आप इतने रुपए निवेश कर सकते हैं तब तो अच्छी बात है, पर अगर आप इतने पैसे निवेश नहीं कर सकते हैं तो ऐसे में आप अपने करीब के बैंक में लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

भारत सरकार द्वारा वर्तमान में ऐसे कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें की बिजनेस शुरू कर रहे व्यक्ति को आसानी से लोन मिल रहा है। हालांकि इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी कागजात होने आवश्यक हैं।

वहीं लेंसकार्ट फ्रेंचाइजी से होने वाले मुनाफे की बात करें तो आपको कम से कम 30% तक प्रॉफिट मार्जिन मिल सकता है। फिलहाल कंपनी द्वारा Profit Margin के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, पर आप इस विषय पर ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो ऐसे में आप कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। (Lenskart Franchise Profit Margin)

LensKart Franchise Contact Details

• Vatika Mindscapes Building, 7th Floor, Sector 27d, Faridabad – 121001

• Email ID : beafranchise@lenskart.in 

• Lenskart Franchise Number : 9555510896

• LensKart Toll Free Number : 1800 111 111 

• Website : https://www.lenskart.com/

लेंसकार्ट फ्रेंचाइजी से संबंधित FAQ’s

🔸लेंसकार्ट का मालिक कौन है?

Lenskart के मालिक पीयूष बंसल और अमित चौधरी हैं।

🔸क्या लेंसकार्ट भारतीय कंपनी है?

जी हां Lenskart एक भारतीय कंपनी है जिसकी शुरुआत 2010 में फरीदाबाद, हरियाणा से की गई थी।

🔸लेंसकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें?

लेंसकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के दो तरीके हैं। पहला कि आप पोस्ट में दिए गए Contact Details से कंपनी को संपर्क करें और उन्हें बताएं कि आप उनके Store की Franchise लेना चाहते हैं। वहीं दूसरे तरीके में आपको कम्पनी के Official Website से आवेदन करना होगा।

🔸Lenskart Franchise Cost in India

अगर आप Lenskart की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपको 30 से 35 लाख रुपए तक निवेश करना होगा। वहीं ये आंकड़ा Location के हिसाब से ऊपर नीचे हो सकता है।

🔸Lenskart Franchise Contact Number

9555510896

Business Ideas Hindi Home : CLICK HERE

Leave a Comment